Menu

जानिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है | Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 In Hindi

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 क्या है | Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 Kya Hai | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ 2022 | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ के लिए आवेदन कैसे करें | Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 | Kanya Utthan Yojana In Bihar 2022

इस लेख में हम जानेंगे कि बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 क्या है (Bihar Cm Kanya Utthan Yojana 2022 Kya Hai), इसके साथ ही बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में  पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 In Hindi

Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 In Hindi

बिहार में लड़कियों की स्थिति बहुत खराब हैं। गर्भ में लड़कियों को मारने से लेकर बाल विवाह जैसी रीति-रिवाजों से बिहार की लड़कियां शिकार हैं। बेटियों के अच्छे भविष्य को लेकर पहले न समाज जागरुक था और न ही सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम इस प्रथा के विरूद्ध उठाए जा रहे थे।

अब इस समय में बदलाव आ चुका है। बिहार राज्य की लड़कियां तरक्की कर सकें, आगे बढ़ सकें, उनकी भलाई हो और उनको समाज स्वीकार करें, इसके लिए बिहार राज्य की सरकार ने बहुत ही अच्छी शुरुआत की है। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है।

Kanya Utthan Yojana Bihar का खास अभिप्राय लड़कियों को आगे बढ़ाना है, जिससे समाज में उनके प्रति हो रहे जुल्म और भेदभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके अतिरिक्त बिहार में बाल विवाह को रोकने का उद्देश्य से भी इस योजना तैयार किया गया है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है | Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 In Hindi

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 : बिहार सरकार हर क्षेत्र में तरक्की के लिए काम कर रही है। बिहार सरकार अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों से लेकर नवयुवकों तक का ख्याल रख रही है।

इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा लड़कियों के लिए भी बहुत सारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं ,जिससे उनको इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल सके। बिहार सरकार ने इस दिशा में कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत लड़कियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल और उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए करोड़ों रुपयों का इंतजाम किया गया है। यह योजना हर वर्ग, हर जाति-संप्रदाय और हर धर्म की लड़कियों पर लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें:-

जानिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का क्या लाभ है | Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 Benefits in Hindi

बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के जरिए लिंग अनुपात, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं की रोकथाम के साथ-साथ लड़कियों को आत्मनिर्भर बनना चाहती है। बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के निम्न लाभ हैं –

Kanya Utthan Yojana in Bihar

Kanya Utthan Yojana in Bihar

1. इस योजना के तहत कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए, कन्या जन्म लेने पर दो हजार रुपये उसके माता-पिता के बैंक खाते में डाला जायेगा। इसके अलावा लड़की के एक साल की आयु पूरी होने के बाद एक हजार रुपये दिये जायेगें। यह धनराशि भी बेटियों के माता-पिता के बैंक अकाउंट में ही आएगी। इसके लिए लड़की के माता-पिता का आधार कार्ड देना होगा।

2. इसी प्रकार इस योजना के अन्तर्गक लड़की की आयु दो साल पूरा होने पर दो हजार रुपये दिया जाता है। इसके लिए लड़की का पूरा टीकाकरण होना जरुरी है। सरकार की तरफ से दो साल तक की लड़कियों को पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। कन्या उत्थान योजना की पूरी धनराशि बैंक खाते में ही ट्रांसफर होती है।

3. इसी प्रकार बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत बालिका के स्वास्थ्य और हाइजीन को ध्यान में रखते हुए, सेनेटरी नैपकीन के लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करायी जाती है। पहले यह राशि 150 रूपये थी जो अब 300 रूपये कर दी गयी है।

Bihar Cm Kanya Utthan Yojana

Bihar Cm Kanya Utthan Yojana

4. यही नहीं लड़की के बड़े होने पर जब वह इंटरमिडिएट पास कर लेगी, तब उसको इस योजना के तहत दस हजार की सहायता राशि दी जाती है। इस धनराशि के लिए लड़की का अविवाहित होना जरुरी है।

5. इसके बाद यदि लड़की ग्रेजुएशन भी कर लेती है, तो तब उसे इस योजना के अन्तर्गत बिहार सरकार की तरफ से पच्चीस हजार रुपये और दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-

जानिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उतथान योजना का उद्देश्य :-

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के निम्न उद्देश्य हैं :-

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022

  • इस योजना का उद्देश्य यह कि बिहार में लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव को खत्म करना। इसके साथ ही इस योजना की शुरुआत लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।
  • बिहार में लड़कियों को कुपोषण से बचाने, उनकी शिक्षा, उनका स्वास्थ्य तथा सेनेटरी नैपकिन आदि सुविधाओं का खर्चा सरकार उठाएगी। इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को कम करना है।
  • कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना, हर लड़की को पढ़ने के लिए उत्साहित करना, बाल विवाह को रोकना भी शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका को ग्रेजुएशन पास करने तक अविवाहित होना जरुरी है।
  • बाल विवाह जैसे रिवाजों को रोकने में भी बिहार सरकार की यह योजना काफी सहायक सिध्द होगी।
  • बालिका के प्रति को समाज को जागरुक करना और उनके कल्याण के लिए आगे बढ़ाना, इस योजना का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें:-

जानिए चेहरे से महांसे या पिम्पल हटाने के आसान घरेलू उपाय कौन से हैं?

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ के लिए पात्रता | Eligibility for Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 In Hindi

  •  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार के लिए सरकार ने कुछ जरुरी नियम लागू किये हैं, जो निम्न प्रकार हैं –
    बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल वहीं लड़कियां प्राप्त कर सकती हैं, जो बिहार राज्य की मूल निवासी हैं।
  •  इस योजना का लाभ किसी दूसरे प्रदेश के निवासी नहीं ले सकते हैं
  •  इस योजना का लाभ आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को ही मिल सकता है, जिसके लिए बालिका के अभिभावक का आय प्रमाण पत्र देना होगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभ के लिए आवेदन कैसे करें | How to Apply for Bihar CM Kanya Utthan Yojana 2022 Online In Hindi

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन : यदि आप बिहार मु्ख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, जो कि बहुत आसान प्रक्रिया है।

नोट:- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अनतर्गत हाईस्कूल, माध्यमिक+2 या स्नातक के विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होगा। इसके लिए उन्हें अपने विद्यालय अथवा महविद्यालय में आवेदन नहीं करना है और ना ही उन्हें अपने विद्यालय या महाविद्यालय में इस योजना के लाभ के लिए कोई दस्तावेज जमा करना है।

बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न प्रकार करना होगा।
1. सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Bihar CM Kanya Utthan Yojana e-कल्याण पोर्टल

Bihar CM Kanya Utthan Yojana e-कल्याण पोर्टल

2. इसके बाद कन्या उत्थान योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए क्रमश: स्नातक, माध्यमिक+2 और हाईस्कूल तीनों के लिए अलग-अलग लिंक दिखाई देगा। आप जिस कैटगरी में आवेदन करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
4. यदि आप नये यूजर हैं, तो इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
5. अगर आपका पहले से एकाउंट बना हैं तो अपना नाम और पासवर्ड को डाल कर लॉगिन कर सकते हैं।
6. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कन्या उत्थान योजना का एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरना होगा।
7. सभी जानकारियां भरने के बाद, अपने आवेदन पत्र को एक बार फिर जांच कर लें। सभी जानकारियां सही होने पर, दिये गए Submit बटन पर क्लिक करें।
8. इसके बाद आपका आवेदन बिहार कन्या उत्थान योजना पोर्टल ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा, और आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप भी मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं और इसे सुरक्षित रख सकते हैं।

बिहार कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य, समाज और परिवारों में लड़कियों को लेकर फैल रही हीनभावना और तिरस्कार की भावना को समाप्त करना है, क्योंकि किसी भी समाज व देश की उन्नति और विकास में नारी सशक्तीकरण की अहम भूमिका होती है। कृपया इस पोस्ट को केवल अपने तक सीमित ना रखें, इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाये, जिससे समाज व देशहित में यह जागरूकता पहुंचे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो आप हमें email भी कर सकती हैं, और साथ ही आप हमें अन्य Social Media हैंडल्स पर भी Follow कर सकती हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Us में मिल जाएगा।

आप हमारे First Baby पैरेंटिंग वेबसाइट को सब्सक्राइब अवश्य करें, जिससे हम जब भी ब्लॉग पोस्ट अपडेट या पब्लिश करें, आपको तुरन्त नोटिफिकेशन प्राप्त हो सके। इसके लिए नीचे बेल आइकन पर क्लिक करें।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें :-

जानिए सर्दियों में अपनी रूखी त्वचा का देखभाल कैसे किया जाता है।

जानिए (CECT Chest Test) क्या होता है, यह कब और कैसे किया जाता है।

जानिए थैलेसीमिया बीमारी क्यों है घातक और प्रेग्नेंसी में एचपीएलसी टेस्ट (HPLC Test) क्यों की जाती है?

जानिए प्रेग्नेंसी में ICT Test कब और क्यों की जाती है?

जानिए, प्रेग्नेंसी टेस्ट के घरेलू नुस्खें क्या-क्या हैं, पूरी जानकारी।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के समय या प्रेग्नेंसी के दौरान क्या COVID-19 Vaccine लेना सुरक्षित है, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह –

प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी कीट का इस्तेमाल कब और कैसे करते हैं, यह कैसे काम करती है, जानें पूरी जानकारी

i Can Pregnancy Test Kit का इस्तेमाल कैसे करते हैं, जानें पूरी जानकारी।

मेडिक्लेम कार्ड क्या होता है और इसका कैसे उपयोग किया जाता है, जानें पूरी जानकारी।

कोरोना COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस क्या है,जानें सम्पूर्ण जानकारी।

Black Fungus क्या है, जानिए इसके लक्षण, कारण और रोकथाम के क्या उपाय हैं।

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं

बच्चों में Post COVID Syndrome क्या है और इसके लक्षण, कारण व बचाव के क्या-क्या उपाय हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *