Menu

चेहरे से पिंपल हटाने का तरीका | How to remove Pimples easily in Hindi

चेहरे से पिंपल हटाने का आसान तरीका | How to remove Pimples easily in Hindi | चेहरे से मुंहासे (पिंपल्स) कैसे दूर करें | पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खें क्या हैं | पिंपल हटाने का आसान तरीका | गांठ वाले पिंपल्स और उनका उपचार | पिंपल हटाने का घरेलू उपाय | मुंहासे हटाने के उपाय | चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय

इस लेख में हम जानेंगे चेहरे से पिंपल हटाने का आसान तरीका क्या है, चेहरे पर पिंपल क्यों होता है, यह कितने प्रकार का होता है और इससे बचाव व हटाने के घरेलू व मेडिकल इलाज कौन-कौन से हैं।

चेहरे से पिंपल्स (मुंहासे) हटाने के आसान घरेलू उपाय

चेहरे से पिंपल्स (मुंहासे) हटाने के आसान घरेलू उपाय


हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर लें

पिंपल्स की समस्याओं से निपटने के लिए सबसे पहले हमें इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होनी चाहिए, कि आखिर ये पिंपल्स क्या हैं और क्यों होते हैं, ये कितने प्रकार के होते हैं, इनका मेडिकल इलाज क्या है, इनके घरेलू इलाज कौन-कौन से हैं, पिंपल्स से बचाव के तरीकें कौन-कौन से हैं, जिससे ये हमें हो ही ना, इसके साथ ही पिंपल्स से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, तो आइए इन सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं | Stretch Marks Kyu Hote Hai In Hindi

वास्तव में पिंपल्स या मुंहासे, त्वचा में संक्रमण (Infection) की वजह से उसमें तेल ग्रंथियां जमा हो जाती हैं, जिससे चेहरे पर छोटे-बड़े दाने निकलने लगते हैं और फिर उस स्थान पर दाग-धब्बे बनने लगते हैं।

पिंपल हटाने के बेस्ट घरेलू नुस्खें

पिंपल हटाने के बेस्ट घरेलू नुस्खें

ये पिंपल्स या मुंहासे, चेहरे पर एक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होते हैं, जो कि आपके त्वचा से निकलने वाला अधिक तेल (सीबम), आपकी मृत त्वचा (Dead Skin) से मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जिससे वहाँ बैक्टीरिया पनपने लगती हैं। ये बैक्टीरिया आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और त्वचा पर पिंपल्स या मुहांसों का कारण बनती हैं।

पिंपल (मुंहासे) कितने प्रकार के होते हैं | Types of Pimples In Hindi

चेहरे पर पिंपल से बचाव या इलाज के लिए हमें यह जानना भी बहुत जरूरी है, कि पिंपल (Pimple) कितने प्रकार के होते हैं, तो आइए जानते हैं:

1. दाना या फुंसी वाले पिंपल्स (Pustule Pimples)
2. ब्लैकहेड्स वाले पिंपल्स (Blackhead Pimples)
3. व्हाइटहेड्स वाले पिंपल्स (Whitehead Pimples)
4. गांठ वाले पिंपल्स (Cystic Pimples)
5. नोड्यूल पिंपल्स (Nodule Pimples)
6. पपल पिंपल्स (Papule Pimples)

यह भी पढ़ें:

जानिए, सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia) क्या है, इसके लक्षण कारण और उपचार की पूरी जानकारी। 

दाना या फुंसी वाले मुंहासे क्या हैं और क्यों होते हैं | Why do Pustule Pimples occur on face in Hindi

वास्तव में फुंसी या दाने वाले मुंहासे का संबंध आपके खानपान से होता है, ना कि आपके उम्र से। यह कारण है कि फुंसी या दाने बच्चों, जवान व अधिक उम्र के व्यक्ति को भी हो जाती है। चेहरे पर दानें (Pustule) के बारे में बात करें तो ये फुंसी या दानें अधिकतर किशोरावस्था में ही आते हैं और धीरे-धीरे समय बीतने के साथ कम भी होने लगते हैं।

इनका रंग शुरूवात में लाल और गुलाबी होता है और बाद में पकने पर इनसे पीले रंग का मवाद आता है और इससे दर्द भी रहता है। इस प्रकार आकार में बड़े व गहरे फुंसी वाले दानों के फूटने से उस स्थान पर गढ्ढे व निसान बन जाते हैं, जो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं।

ब्लैकहेड्स वाले मुंहासे क्या हैं और क्यों होते हैं | Why do Blackhead Pimples occur on face in Hindi

वास्तव में ब्लैकहेड्स पिंपल, धागे के रेशे जैसा दिखने वाला काले रंग का एक प्रकार का कील होता है, जो स्पर्श करने पर कुछ सख्त होता है। अमूमन देखा जाए तो ब्लैकहेड्स व्यक्ति के नाक और उसके आस-पास अधिक होते हैं और ये किसी भी उम्र के व्यक्ति हो जाते हैं।

ब्लैकहेड्स मुख्य रूप से त्वचा के रोमछिद्रों में धूल-मिट्टी के कणों के भरने कारण होते हैं। वैसे तो इन ब्लैकहेड्स को स्क्रब की सहायता से आसानी से निकाल सकते हैं, परन्तु यदि ये अधिक बड़े हों, तो इन्हें ब्लैकहेड रिमूवर (Blackhead Remover) से ही निकाला जाता है।

व्हाइटहेड्स वाले मुंहासे क्या हैं और क्यों होते हैं | Why do Whitehead Pimples occur on face in Hindi

ब्लैकहेड्स की भांति ही व्हाइटहेड्स पिंपल भी एक तरह की कील ही होती है, जो सफेद रंग की होती है। यह भी नाक के आस-पास वाले स्थान, होंठ और माथे पर सबसे अधिक होते हैं। इनका आकार ब्लैकहेड्स की अपेक्षा कुछ कम होता है और छूने पर मुलायम प्रतीत होती हैं।

गांठ वाले मुंहासे क्या हैं और क्यों होते हैं | What is Cystic Pimples in Hindi

गांठ या सिस्ट वाले मुंहासे (Cystic Pimples) प्राय: आकार में बड़े होते हैं और ये एक ही स्थान पर कई सारे निकल सकते हैं। इस स्थिति में उस स्थान पर सूजन हो जाती है और साथ ही दर्द भी बना रहता है।

अब आइए जानते हैं इन पिंपल्स के होने का मुख्य कारण कौन-कौन से हैं:

पिंपल्स (मुंहासे) होने के मुख्य कारण क्या हैं | Causes for Pimples on face in Hindi

शरीर में त्वचा पर पिंपल्स होने के मुख्य कारण निम्न प्रकार हैं:

1. शरीर में हार्मोन के बदलाव के कारण पिंपल्स का होना

जब हम बाल्यावस्था से किशोरावस्था में पहुंचते हैं, तो इस अवस्था में शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण वसायुक्त ग्रंथियां शरीर में फैलने लगती हैं।

इसके साथ ही सेक्स हार्मोन की वजह से भी ये वसायुक्त ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं और इस प्रकार ये ग्रंथियां अत्यधिक तेल (सीबम) का उत्पादन करने लगती हैं, जो आगे चलकर शरीर में मुंहासे या पिंपल्स का भी कारण बनती हैं।

2. खानपान सही ना होने से पिंपल्स होना

हमारे खानपान का सही ना होना भी मुंहासे या पिंपल्स होने का एक मुख्य कारण होता है। आज के समय में मनुष्य आलसपन और समय की बचत के लिए तरह-तरह के जंक फूड और असंतुलित भोजन का आदि बन गया है, जिसके कारण उसके शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता (Imunity System) कमजोर होती जा रही हैं।

इस प्रकार शरीर के इम्यून सिस्टम कमजोर होने से, वह तरह-तरह की बीमारियों का आसानी से शिकार हो जाता है, इन्हीं में से एक है व्यक्ति को कब्ज की शिकायत रहना। यदि शरीर में कब्ज की शिकायत रहती है, तो व्यक्ति को मुंहासे (Pimples) निकलने लगते हैं।

3. स्टेरॉयड्स व दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण पिंपल्स होना

व्यक्ति बॉडी बिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड और दवाइयां लेता है, जिसके दुष्प्रभाव के कारण शरीर में मुंहासे या पिंपल्स नकलने लगते हैं। इसी प्रकार फर्टिलिटी बढ़ाने वाली दवाओं के अधिक प्रयोग से भी शरीर में मुंहासे या पिंपल्स निकल आते हैं।

4. तनाव (डिप्रेशन) के कारण पिंपल्स होना

व्यक्ति के अधिक तनाव या डिप्रेशन में रहने के कारण भी उसके शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण वसायुक्त ग्रंथियों से अतिरिक्त तेल निकलने से, मुंहासे या पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है।

पिंपल्स हटाने के लिए घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं | Home Remedies to remove Pimples in Hindi

यहां हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी प्राप्त करेंगे, जिनका उपयोग चेहरे से मुंहासे या पिंपल हटाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। नीचे बताए गए इन आसान उपायों को अपनाकर आप व्यर्थ के खर्चों व बिना किसी साइड इफेक्ट के पिंपल्स से निजात पा सकते हैं।

  1. मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से पिंपल हटाना
  2. टूथपेस्ट की मदद से पिंपल हटाना
  3. एलोवेरा जेल का उपयोग करके पिंपल हटाना
  4. नीम का उपयोग करके पिंपल हटाना
  5. बेकिंग सोडा के उपयोग से पिंपल हटाना
  6. ओटमील (जई का आटा) का उपयोग करके पिंपल हटाना
  7. ग्रीन टी का उपयोग करके पिंपल हटाना
  8. बर्फ की मदद से पिंपल हटाना
  9. शहद का उपयोग करके पिंपल हटाना

मुल्तानी मिट्टी से पिंपल कैसे हटाये | How to use Multani Mitti for Pimples in Hindi

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके आप आसानी से मुंहासे या पिंपल्स से छुटकारा पा सकती हैं, क्योंकि यह पिंपल्स आदि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और साथ ही यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। जैसा कि आप जानती हैं, कि पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा रोगों व बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है।

मुंहासे या पिंपल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

मुंहासे या पिंपल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी और अत्यधिक तेल को दूर करने में बहुत लाभकारी है। इसका उपयोग आप रोज कर सकती हैं और इसके उपयोग से कुछ ही दिनों में आप पायेंगी कि पिंपल्स चेहरे से ऐसे गायब हो गये जैसे ये पहले थे ही नहीं।

मार्केट में पाउडर और खड़ी मुल्तानी मिट्टी दोनों ही उपलब्ध होते हैं, आप इनमें से कोई भी उपयोग कर सकती हैं। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी उपयोग कर रही हैं, तो आपको उसे रात भर के लिए गुलाबजल में डुबोकर रख देंगे।

सुबह नहाने से कुछ देर पहले इसमें थोड़ा सा नींबू मिलाकर जहां पिंपल्स है, वहां लेप करें और फिर कुछ देर बाद सूखने पर इसे धो लें। इस प्रकार कुछ ही दिनों में आपके पिंपल्स पूरी तरह से ठीक होकर सूख जाएंगे।

टूथपेस्ट से पिंपल कैसे हटाये | How to use Toothpaste for Pimples in Hindi

टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा, ट्राइक्लोसैन और हाइड्रोजन पैराक्साइड जैसे पदार्थ होते हैं, इसलिए कभी त्वचा जलने पर भी इसे लगाया जाता है, क्योंकि इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। इसी प्रकार सफेद वाला टूथपेस्ट मुंहासे या पिंपल्स हटाने के लिए काफी लाभदायक माना गया है।

पिंपल्स को खत्म करने के लिए ऐसे टूथपेस्ट को हर रोज दो बार लगाएं और फिर 15 मिनट बाद फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपके पिंपल्स सूख जाएंगे। लेकिन इसके लिए यह भी ध्यान रखना है, कि उपयोग किया जाने वाला टूथपेस्ट जेल वाला ना हो, क्योंकि इससे जलन की शिकायत हो सकती है।

एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

एलोवेरा के कई सारे आयुर्वेदिक गुण हैं, जो त्वचा संबंधित रोगों में काफी कारगर हैं। इसे दवा के रूप में सेवन करने के साथ-साथ त्वचा पर लगाया भी जाता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह होता है। इसके नियमित उपयोग से मुंहासे या पिंपल्स को आसानी से हटाया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

पिंपल्स के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग

पिंपल्स के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग

आप इसे रात में सोने के समय लगा सकती हैं, आप चाहे तो इस जेल में एक विटामिन-ई  कैप्सूल भी मिला सकती हैं, ये कैप्सूल बहुत कम दाम के होते है और किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं। इससे आपके चेहरे से दाग-धब्बे भी दूर होंगे और साथ ही निखार भी आएगा।

पतंजली एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैपसूल ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए नीचे दिये गए इमेज पर क्लिक करें।

           

नीम से पिंपल कैसे हटायें | How to use Neem for Pimples in Hindi

नीम (Neem) में एंटीफंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल तीनों ही गुण एक साथ पाये जाते हैं। यह मुंहासे या पिंपल्स को दूर करने बहुत ही प्रभावी है। यह आपके आस पास जरूर मौजूद होगा, इसके लिए नीम के पत्तों को पीसने के बाद उसमें शहद व एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यदि आपके पास विनेगर नहीं है, तो आप उसकी जगह पर नींबू का उपयोग कर सकती हैं।

पिंपल्स के लिए नीम, शहद और एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग

पिंपल्स के लिए नीम, शहद और एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग

अब इस पेस्ट को प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से आपके पिंपल्स कुछ ही दिन में बिल्कुल ठीक हो जाऐंगे। आप चाहें तो नीम के पत्तों का पानी तैयार करके उसे आइस-ट्रे में रख सकती हैं और इसके बाद इन आइस क्यूब्स को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। इससे भी पिंपल्स में आराम मिलता है।

बेकिंग सोडा से पिंपल कैसे हटायें | How to use Baking Soda for Pimples in Hindi

बेकिंग सोडा के उपयोग से मुंहासे या पिंपल को दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर, इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसे अपने चेहरे पर पिंपल वाली जगह पर लगायें। इसके बाद आप 5 से 10 मिनट बाद इसे हल्के गर्म पानी से धोकर साफ कर लें और फिर चेहरे पर टोनर लगा लें।

यदि आपको बेकिंग सोडा के उपयोग से किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है, तो आप इसका उपयोग ना करें।

ओटमील (जई का आटा) से पिंपल कैसे हटायें | How to use Oatmeal for Pimples in Hindi

ओटमील हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपको भरपूर फाइबर तो मिलता ही है साथ ही इससे पेट को ठंडक भी मिलती है। ओटमील (जई का आटा) के फेसपैक का उपयोग करने से यह आपके त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने के साथ ही, रोमछिद्रों को शुद्ध करता है, जिससे आपके पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं।

पिंपल्स या मुंहासे के लिए जई के आटे का उपयोग

पिंपल्स या मुंहासे के लिए जई के आटे का उपयोग

ओटमील को भी आप नींबू के रस और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इस प्रकार आप पिंपल्स को हमेशा के लिए दूर कर सकती हैं।

ग्रीन टी से पिंपल कैसे हटायें | How to use Green Tea for Pimples in Hindi

ग्रीन टी का उपयोग करके आप अपने पिंपल्स और दाग-धब्बों को आसानी से दूर कर सकती हैं, क्योंकि इसमें इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा के रेडनेस और सूजन को दूर करती है।

इसके लिए आपको ग्रीन टी का एक बैग बनाना होगा और फिर उसके ठंडे होने पर पिंपल्स वाली जगह पर रात को सोने के समय के समय लगायें और फिर सुबह धो लें। इस प्रकार कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

बर्फ से पिंपल कैसे हटायें | How to remove Pimples using Ice cube in Hindi

पिंपल से राहत के लिए आप बर्फ (आइस क्यूब) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इससे त्वचा के पिंपल्स और सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक बर्फ के टूकड़े को लेना है और उसे किसी पतले कपड़े में लपेटकर, मुंहासे या पिंपल वाली जगह पर 20 सेकेंड तक रखना है।

आप इस तरीके से आइस क्यूब को दिन में दो बार उपयोग करें और कुछ ही दिनों में आपको पिंपल्स से राहत मिल जाएगी।

शहद से पिंपल कैसे हटायें | How to use Honey for Pimples in Hindi

पिंपल हटाने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकती हैं, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे या पिंपल्स को दूर करने में सहायक होते हैं।

पिंपल्स के लिए शहद का उपयोग

पिंपल्स के लिए शहद का उपयोग

इसके लिए आप रात को सोते समय पिंपल वाले स्थान पर थोड़ा सा शहद लगाकर छोड़ देना है और सुबह उठने के बाद उसे पानी से धो लेना है। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिन में पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।

पिंपल से बचाव के अन्य उपाय | Best Prevention Tips for Pimples in Hindi

पिंपल से बचाव के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए:

  1. शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए प्रतिदिन ज्यादा से ज्चादा पानी पीना चाहिए।
  2. प्रतिदिन सुबह, दोपहर व रात को सोने से पहले अपने चेहरो को पांच मिनट के लिए ठंडे पानी से धोना चाहिए।
  3. आपको हमेशा संतुलित व पौष्टिक आहार ही लेना चाहिेए और साथ ही वसायुक्त भोजन व जंकफूड से हमेशा परहेज करना चाहिए।
  4. चेहरे के लिए आवश्यक योगाभ्यास व कसरत भी करना चाहिए।
  5. हमेशा ऑयली और ग्रीजी मेकअप से भी बचना चाहिए।
  6. धूप में अधिक देर तक रहने से बचना चाहिए।
  7. आपको तनाव या डिप्रेशन से हमेशा दूर रहना चाहिए।

पिंपल्स (मुंहासे) से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए | Best Diet for Pimples In Hindi

पिंपल्स से बचाव के लिए अधिक कैलोरीयुक्त फलों से परहेज जरूरी है। फलों में आप आम, चीकू और केला छोड़कर और सभी फल खा सकती हैं। अपने भोजन में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर होता है। सब्जियों में लौकी, कद्दू, पालक और टमाटर लें। कद्दू के बीज से भी पिंपल में राहत मिलती है।

पिंपल से बचाव के लिए तरल पदार्थ भी अधिक से अधिक लेना चाहिए। इसी प्रकार जंक फूड, ऑयली या हाई फैट फूड और मीठी या चॉकलेट जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion):

पिंपल हटाने के लिए ऊपर बताए गए सभी घरेलू उपाय कारगर हैं, आप इनमें से किसी भी एक उपाय को अपनाकर चेहरे से पिंपल को हटा सकती हैं। उचित त्वचा देखभाल की आदत को अपनाने के साथ ही आपको अपने खान-पान की आदत में भी सुधार करना चाहिए।

आमतौर पर मुंहासे या पिंपल्स संतुलित आहार और घर पर बनाए गए लेप की मदद से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन यदि आपको मुंहासे या पिंपल से परेशानी अधिक है, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, आप किसी योग्य चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें और उपचार करायें।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो आप हमें email भी कर सकती हैं, और साथ ही आप हमें अन्य Social Media हैंडल्स पर भी Follow कर सकती हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Us में मिल जाएगा।

आप हमारे First Baby पैरेंटिंग वेबसाइट को सब्सक्राइब अवश्य करें, जिससे हम जब भी ब्लॉग पोस्ट अपडेट या पब्लिश करें, आपको तुरन्त नोटिफिकेशन प्राप्त हो सके। इसके लिए नीचे बेल आइकन पर क्लिक करें।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें :-

जानिए, थैलेसीमिया बीमारी क्यों है घातक और प्रेग्नेंसी में एचपीएलसी टेस्ट (HPLC Test) क्यों की जाती है?

जानिए, प्रेगनेंसी में ICT Test कब और क्यों की जाती है?

जानिए, प्रेग्नेंसी टेस्ट के घरेलू नुस्खें क्या-क्या हैं, पूरी जानकारी।

Pregnancy Planning के समय या Pregnancy के दौरान क्या COVID-19 Vaccine सुरक्षित है, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह।

प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी कीट का Use कब और कैसे करते हैं, यह कैसे काम करती है, जानें पूरी जानकारी

i Can Pregnancy Kit कैसे इस्तेमाल करते हैं, जानें पूरी जानकारी।

मेडिक्लेम कार्ड क्या होता है और इसका कैसे उपयोग किया जाता है, जानें पूरी जानकारी।

कोरोना COVID-19 Vaccine के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस क्या है,जानें सम्पूर्ण जानकारी।

Black Fungus क्या है, इसके लक्षण और रोकथाम के क्या उपाय हैं?

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं

जानिए, बच्चों में Post COVID Syndrome बीमारी क्या है, इसके लक्षण, कारण व बचाव के उपाय।

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *