Menu

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रजिस्ट्रेशन 2022 | MP CM Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन | Kanya Vivah Yojana Madhya Pradesh 2022 In Hindi | Madhya Pradesh Vivah Portal 2022 | MP Kanya Vivah Yojana 2022 Registration in Hindi

इस लेख में हम जानेंगे कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Madhya Pradesh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता व आवेदन या रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया क्या है।

MP CM Kanya Vivah Yojana Registration In Hindi 2022

MP CM Kanya Vivah Yojana Registration In Hindi 2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों, जरुरतमंद, बेसहारा परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक रुप से सहायता करने का प्रावधान है।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के गरीब निर्धन, निराश्रित, जरुरतमंद परिवारों की लड़कियों, विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इस योजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश सरकार इस योजना के तहत सामूहिक शादी करने वाली सभी लड़कियों पर पैसा खर्च करेगी।

कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश 2022 | MP Kanya Vivah Yojana 2022

कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश के तहत आर्थिक मदद पाने के लिए विवाह के समय बेटी की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना आवश्यक है और जिस लड़के से उस लड़की की शादी हो रही है, उस लड़के की उम्र 21 साल या उससे अधिक हेनी चाहिए, तभी वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

MP Vivah Portal

MP Vivah Portal

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाली कन्या का मध्यप्रदेश विवाह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। इस योजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश की सभी आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बेटियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की संक्षिप्त जानकारी :-

योजना का नाममध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
योजना का शुभारम्भवर्ष 2016 में
इनके द्वारा शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी कौन होंगेआर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा
सहायता धनराशि51 हजार रूपये (अब 28 हजार)
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नई अपडेट 2022 | MP CM Kanya Vivah Yojana New Update 2022

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कन्या विवाह योजना में सबसे बड़ा परिर्वन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रूपये की धनराशि देने का प्रावधान था।

अब शिवराज सिंह जी की सरकार ने इस योजना में परिवर्तन करने का फैसला ले लिया है, जिसमें लड़कियों को दी जाने वाली 51 हजार रुपये की धनराशि के स्थान पर अब 28 हजार रुपये देने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 आवेदन | Apply MP Kanya Vivah Yojana Online In Hindi 2022

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के तहत, मध्यप्रदेश राज्य के पात्र आवेदक विवाह पोर्टल से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली कन्या विवाह योजना की धनराशि सीधे लड़कियों के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जायेगी, इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना आवश्यक है और वह बैंक अकाउंट आवेदक के आधारकार्ड से लिंक होना चाहिए। इस योजना का लाभ आदिवासी अंचलो में चलनसार विवाह पद्धति से एकल विवाह करने पर भी दिया जायेगा।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य –

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं, जो आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण अपनी लड़की की शादी नहीं कर पाते हैं, साथ ही गरीब होने के कारण अपने परिवार की जरुरत को भी पूरा नही कर पाते हैं। मध्य प्रदेश की सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, “मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” को आरम्भ किया है।

Marriage in MP India

Marriage in MP India

इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब परिवार की बेटियों और विधवा औरत की शादी के लिए 51 हजार रुपये (अब 28 हजार) की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे आर्थिक रुप से कमजोर परिवार, अपनी बेटी का विवाह अच्छी तरह से कर सकें।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गवर्नमेंट व्दारा दी जाने वाली धनराशि | कन्या विवाह योजना का पैसा कितना मिलता है

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह स्कीम के अन्तर्गत निम्न धनराशि दी जाती है :-

  • नये जोड़े (वर-वधु) के खुशहाल जीवन तथा उनके गृहस्थी के लिए 43000 रुपये दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत हर लड़की के विवाह में लगने वाले विवाह समाग्री को खरीदने के लिए 5000 रुपये दिये जायेगा।
  • प्रति कन्या 3000 रुपये सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिये जायेंगे।
  • इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार व्दारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थी को कुल 51,000 रुपये की धनराशि दी जायेगी।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता –

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न पात्रता होनी चाहिए :-

  1. आवेदिका मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  2. इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल होना चाहिए।
  3. ऐसी महिलायें जिनके पति उनका त्याग कर चुके हों, जो निराश्रित हों और स्वयं पुनर्विवाह के लिए आर्थिक रुप से सक्षम ना हों। इसके अलावा वे महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिनका पति से कानूनी रुप से तलाक हो चुका हो।
  4. मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत, आवेदिका का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  5. यदि आवेदिका के माता-पिता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हों।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना का लाभ क्या है | Benefits of MP CM Kanya Vivah Scheme 2022 in Hindi

  • राज्य के उन परिवारों की लड़कियों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा, जो गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। ऐसे परिवार की लड़की की शादी में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जायेगी।
  • मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन, जरुरतमंद परिवारों की बेटियों, विधवा महिलाओं अथवा तलाकशुदा महिलाओं के विवाह के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार 51,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी ।
  • बीपीएल परिवार की लड़की की शादी में सरकार 5,000 रुपये की रकम देगी। यह धनराशि लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिये दी जायेगी ।
  • इस योजना के तहत सरकार व्दारा दी जाने वाली रकम लाभार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी। इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना जरुरी हैं और वह बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिेए।

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्न प्रकार हैं :-

  • आवेदिक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • लड़की का आयु/जन्म प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी कोड
  • गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का BPL कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो

MP CM कन्या विवाह योजना 2022 में आवेदन कैसे करें | MP CM Kanya Vivah Yojana 2022 Registration Process In Hindi

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के तहत, यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत PDF फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस पीडीएफ फॉर्म में आपको ग्रामीण क्षेत्र तथा नगरीय क्षेत्र दोनों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र मिल जायेगा।

MP CM Kany Vivah Yojana Form Image Photo

MP CM Kany Vivah Yojana Form Image Photo

यहाँ यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र के लिये मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र भरेंगे और यदि आप नगरीय क्षेत्र से हैं, तो आप नगरीय क्षेत्र के लिये मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र भरेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी भरने के बाद आप फॉर्म में दर्शाए गए, अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को इस इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न करके, यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/जिला पंचायत में और यदि नगरीय क्षेत्र से हैं, तो अपने नगर निगम/नगर पालिका परिषद के कार्यलय में जाकर जमा करना होगा।

इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जांच किया जाएगा और आवेदन के सत्यापन के बाद, योजना की धनराशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों या हितग्राहियों की सूची कैसे देखें | MP Mukyamantri Kanya Vivah Yojana Beneficiary Check Status in Hindi

  • सबसे पहले आपको MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पोर्टल का होम पेज आपके सामने खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची का आप्शन दिखाई देगा, इसमें आपको स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का विकल्प दिखाई देगा, इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नये पेज पर पूछी गयी सभी जानकारी को आपको भरना होगा।
  • अपनी पूरी जानकारी भरने के बाद अब आपको, “हितग्राहियों की सूची देखें” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी। इस प्रकार आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची आसानी से देख पायेंगे।
आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो आप हमें email भी कर सकती हैं, और साथ ही आप हमें अन्य Social Media हैंडल्स पर भी Follow कर सकती हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Us में मिल जाएगा।

आप हमारे First Baby पैरेंटिंग वेबसाइट को सब्सक्राइब अवश्य करें, जिससे हम जब भी ब्लॉग पोस्ट अपडेट या पब्लिश करें, आपको तुरन्त नोटिफिकेशन प्राप्त हो सके। इसके लिए नीचे बेल आइकन पर क्लिक करें।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें :-

जानिए सर्दियों में अपनी रूखी त्वचा का देखभाल कैसे किया जाता है।

जानिए (CECT Chest Test) क्या होता है, यह कब और कैसे किया जाता है।

जानिए थैलेसीमिया बीमारी क्यों है घातक और प्रेग्नेंसी में एचपीएलसी टेस्ट (HPLC Test) क्यों की जाती है?

जानिए प्रेग्नेंसी में ICT Test कब और क्यों की जाती है?

जानिए, प्रेग्नेंसी टेस्ट के घरेलू नुस्खें क्या-क्या हैं, पूरी जानकारी।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के समय या प्रेग्नेंसी के दौरान क्या COVID-19 Vaccine लेना सुरक्षित है, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह –

प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी कीट का इस्तेमाल कब और कैसे करते हैं, यह कैसे काम करती है, जानें पूरी जानकारी

i Can Pregnancy Test Kit का इस्तेमाल कैसे करते हैं, जानें पूरी जानकारी।

मेडिक्लेम कार्ड क्या होता है और इसका कैसे उपयोग किया जाता है, जानें पूरी जानकारी।

कोरोना COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस क्या है,जानें सम्पूर्ण जानकारी।

Black Fungus क्या है, जानिए इसके लक्षण, कारण और रोकथाम के क्या उपाय हैं।

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं

बच्चों में Post COVID Syndrome क्या है और इसके लक्षण, कारण व बचाव के क्या-क्या उपाय हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *