जानिए, 1 से 2 साल के बच्चे का भोजन चार्ट कैसा होना चाहिए | 1 Year Baby Food Chart In Hindi
1 से 2 साल के बच्चे का भोजन चार्ट कैसा होना चाहिए | 1 से 2 साल के बच्चों को क्या खिलाना चाहिए | 1 साल के बच्चे का भोजन | One Year Baby Food Chart In Hindi | 1 साल के बच्चे को खाने में क्या दें | 1 Year Baby Diet Chart in Hindi | Baby Food for 1 Year old Indian recipes in Hindi | 1 Year Baby Food Chart In Hindi
हम इस लेख में जानेंगे कि छोटे बच्चों के लिए डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए या 1 से 2 साल के बच्चों के लिए भोजन चार्ट कैसा होना चाहिए (1 Year Baby Food Chart in Hindi) और साथ ही किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

1 Year Baby Food Chart In Hindi
1 से 2 साल के बच्चे का भोजन चार्ट | 1-2 Year Baby food Chart in Hindi | 2 Year Baby Diet Chart in Hindi | 2 साल के बच्चे को क्या खिलाना चाहिए
बेबी डाइट चार्ट इन हिंदी: प्राय: एक साल के बच्चों का दांत निकलना शुरू हो जाता है, इसके साथ ही इस समय बच्चों का विकास भी बहुत तेजी से होता है और बच्चे धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर देते हैं। इस समय बच्चों को अधिक पोषण की जरूरत होती है। इसलिए इस समय बच्चे का फूड चार्ट बनाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उनके आहार में सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हों।
यह भी पढ़ें:
जानिए, छोटे बच्चों के लिए घर पर पौष्टिक सेरेलक (Homemade Cerelac) कैसे तैयार करें।
जानिए, छोटे बच्चे खाना नहीं खाते तो उन्हें कैसे खिलाएं।
1 साल के बच्चे को कितनी बार खाना खिलाना चाहिए | 1 Saal ke Bache ka Diet Chart | One Year Baby Diet Chart In Hindi
- 12 महिने के बच्चों का डाइट प्लान या बेबी फूड चार्ट बनाते समय विशेष ध्यान रखें कि बच्चे को दिनभर में कम से कम 3 से 4 बार मां का दूध या फॉर्मूला मिल्क जरूर पिलाना चाहिए और इसे धीरे-धीरे कम करके 3 या 2 कर सकती हैं। लेकिन कम से कम 2 बार बच्चे को दूध अवश्य पिलाना चाहिए।
- इसके अलावा भी बच्चे को दिन भर में दो बार स्नैक्स और तीन बार खाना जरूर खिलाना चाहिए। इसका मतलब है कि बच्चे को 4 से 5 बार ठोस आहार या भोजन और 2 से 3 बार दूध पिलाएं।
- यदि आपको लग रहा है कि आपका बच्चा ठोस भोजन नही ले पा रहा है, तो आप दिन के ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में बच्चे को 2 बार में ठोस आहार दे सकते हैं और लंच तथा डिनर के बीच में बेबी फूड शेक और जूस दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
जानिए, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) कैसे बनवाएं ऑनलाइ तरीके से।
जानिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है, इसके कौन-कौन से लाभ हैं और आवेदन कैसे किया जाता है।
1 साल के बच्चों को क्या खिलाना चाहिए | 1 Year Baby Diet Chart in Hindi
एक साल के बच्चे के लिए फूड चार्ट या आहार चार्ट निम्न प्रकार होना चाहिए, यहां यह ध्यान रखना आवश्यक है, कि 1 साल के बच्चों के लिए यह एक विशेष डाइट चार्ट का एक उदाहरण है।
Balanced Diet for 1 year old Baby: इस उम्र में बच्चे को आपकी तरह ही अधिक पौष्टक आहार की जरूरत होती है, उन्हें नए-नए स्वादों और व्यंजनों का परिचय देना चाहिए। अपने जीवन में हम अपने पसंदीदा भोजन का चयन जल्दी कर लेते हैं, इसलिए अपने बच्चों के स्वस्थ पौष्टिक आहार का स्वाद जानने में उनकी सहायता करें।
अमेरिका एकेडमी ऑफ पीडियोट्रिक्स (एक विश्वसनीय संगठन) के अनुसार, बच्चे जब 12 महिने या 1 साल के हो जाते हैं, तो उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि उनको प्रत्येक दिन 1,000 कैलोरी, विटामिन-D के 600 IU, और 700 मिलीग्राम कैल्शियम और 7 मिलीग्राम आयरन युक्त पौष्टिक आहार में देना सर्वोत्तम है।
यह भी पढ़ें:-
जानिए भारत में प्रमुख मेडिक्लेम पॉलिसीज कौन-कौन सी हैं और कैसे ले सकते हैं इनका लाभ।
1 साल के बच्चे के लिए 7 दिन के ब्रेकफास्ट में क्या दे सकते हैं | Breakfast for 1 year old Babies in Hindi
छोटे बच्चों के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट: छोटे बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए, जो बच्चे को पोषण व ताकत दे, आसानी से खाया जा सके और साथ ही पचाने में आसान हो। जैसे- नाश्ते में पोहा, बेसन का चीला, डोसा, आमलेट, पराठा या हलवा शामिल कर सकते हैं।
यदि आप अपने बच्चे के लिए सात दिन का ब्रेकफास्ट अलग-अलग देना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ व्यंजन नीचे बताये गए हैं-
1. पहले दिन मीठा या नमकीन दलिया दे सकती हैं।
2. दूसरे दिन दूध के साथ ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स दे सकती है।
3. तीसरे दिन दूध के साथ पोहा दिया जा सकता है।
4. चैथे दिन अंडे का आमलेट और ब्राउन ब्रेड या पनीर की भूजिया पतली रोटी के साथ दे सकती हैं।
5. पांचवे दिन आलू-गोभी, प्याज और पनीर का मिक्स वेज और पतला पराठा, दही या दाल के साथ दे सकते हैं।
6. छठे दिन शकरकंद की खीर या फिर सूजी का हलवा दे सकते हैं।
7. सातवें दिन रागी का डोसा या बेसन का चीला दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
जानिए गर्भावस्था के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आसान घरेलू नुस्खे कौन सी हैं।
12 महिने के बच्चों के लिए लंच में क्या देना चाहिए | Lunch ideas for 1 year babies in Hindi
छोटे बच्चों के लिए दोपहर का भोजन: छोटे बच्चों को दोपहर के समय भरपूर भोजन देना चाहिए, ताकि वह दिन से लेकर शाम तक फूर्ती के साथ खूब खेल और मस्ती कर सकें। 1 साल के बच्चे को दोपहर के भोजन में आप कुछ ऐसा भी खाने को दे सकती हैं, जिसे वह खाने में आना-कानी करते हैं, क्योंकि दोपहर के समय आपके पास काफी समय होता है, जिससे आप अपने बच्चे को बहला-फुसलाकर खिला सकती हैं। आइये जानते हैं 1 साल के बच्चे को लंच या दोपहर के खाने में क्या-क्या दे सकते हैं।
1. अपने बच्चे को पहले दिन आप रोटी, दही और सोया ग्रेन्यूल्स दे सकते हैं।
2. दूसरे दिन रोटी, दाल, फूलगोभी की सब्जी और सलाद दे सकते हैं।
3. तीसरे दिन चावल, राजमा और दही या फिर वेज पुलाव और दही दे सकते हैं।
4. चौथे दिन चावल, दाल और कोई हरी सब्जी दे सकते हैं।
5. पांचवे दिन वेज खिचड़ी या वेज पुलाव दे सकते हैं।
6. छठे दिन नॉन वेज जैसे अंडा करी और चावल अथवा लाइट चिकन करी के साथ चावल या रोटी दे सकते हैं।
7. सातवें दिन पनीर की भुजिया, दाल और रोटी या फिर सोयाबिन की सब्जी के साथ रोटी दे सकते हैं।
यहां एक बात जरूर ध्यान दें कि एक साल के बच्चे को सभी दांत नहीं आए होते हैं, इसलिए उनके लिए हमेशा नरम रोटियां ही बनायें, जिससे वे आसानी से खा सकें।
नोट:- 1 साल के बच्चे को दोपहर के समय दही खिलाने के लिए सबसे बेहतर होता है।
यह भी पढे़ं:-
जानिए टीएलसी (TLC) रक्त परीक्षण क्या होता है, इसे कब और क्यों किया जाता है।
12 महिने या 1 साल के बच्चे के लिए डिनर | Dinner night idea for 12 months or 1 year in Hindi
12 महिने या 1 साल के बच्चे के लिए रात का भोजन: 1 साल के बच्चे के लिए रात का भोजन ऐसा होना चाहिए, जिसे बच्चे आसानी से पचा सकें। आइये जानते हैं कि 12 महिने या 1 साल के बच्चे के लिए रात का भोजन या डिनर कैसा होना चाहिए।
1. अपने बच्चे को पहले दिन रात में सूजी टोस्ट या कद्दू की खिचड़ी खिलायें।
2. दूसरे दिन रात को डोसा या चिकन सूप के साथ ब्रेड दें।
3. तीसरे दिन रात को बाजरे का उपमा खिलायें।
4. चौथे दिन रात को पतला आलू का पराठा, बटर के साथ खिलायें।
5. पांचवे दिन रात को मूंग दाल की खिचड़ी खिलायें।
6. छठवें दिन के रात को अंडा करी और चावल या फिर सादा दाल और चावल दे सकते हैं।
7. सातवे दिन के रात को लौकी की सब्जी या फिर पालक पनीर के साथ नरम रोटी खिलायें।
नोट:- रात के समय 1 साल के बच्चों को ऐसा खाना देना चाहिए, जो आसानी से पच सके। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रात के समय 1 साल के बच्चों को चिकन और दही ना खिलायें।